अमेठी। जिले के 38 परिषदीय स्कूलों में सोलर पावर प्लांट की स्थापना की जाएगी। इससे न सिर्फ बिजली बिल के झंझट से छुटकारा मिलेगा, बल्कि स्मार्ट क्लास संचालन से विद्यार्थियों को पढ़ाई करने की सुविधा मिलेगी।

बेसिक शिक्षा विभाग के अधीन जिले में संचालित 1570 परिषदीय स्कूलों में कायाकल्प से सुविधा से लैस कर बच्चों को बेहतर तरीके से शिक्षित करने की कोशिश की जा रही है। बेसिक शिक्षा विभाग ने अल्पसंख्यक विभाग की प्रधानमंत्री जन विकास योजना के माध्यम से एक नई योजना तैयार की है।

अल्पसंख्यक बाहुल्य चार ब्लॉक सिंहपुर, बहादुरपुर, जगदीशपुर व बाजारशुकुल के 38 स्कूलों में 198 करोड़ रुपए से तीन किलोवाट सोलर पावर प्लांट स्थापना का निर्णय लिया गया है। ऐसे में अब इन स्कूलों स्मार्ट क्लास व कंप्यूटर लैब संचालित करने से पहले निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलेगी।

इन स्कूलों में होगी स्थापना

जिला समन्वयक निर्माण आकाश श्रीवास्तव ने बताया कि सोलर पावर प्लांट स्थापना के लिए जगदीशपुर ब्लॉक के कंपोजिट स्कूल मधुपुर, मटियारी कला, गाएमऊ, गूंगेमऊ, सिधियावां, वारिशबाद, सिंदुरवा, वारिशगंज, खेतारपुर, चौधरीपुर, पूरबगांव व गढ़ा चयनित है। इसी तरह बाजार शुकुल के वरसंडा, कुटी ब्रहमचारी, गयासपुर, महोना पश्चिम, आशीषपुर,नेवाजगढ़, उरेरमऊ, इक्कताजपुर, मर्दानपुर व नीमपुर सिंहपुर ब्लॉक के पेडारा, सातनपुर का पुरवा, महिया सिंदुरवा, कोटवा, मिरजागढ़, सिंहपुर, जिलौली व खारा में सोलर प्लांट की स्थापना होगी। बहादुरपुर ब्लॉक के नुवावां, बहादुरपुर, खालिसपुर, उरवा, जायस, महमदपुर व खरियाना में सोलन प्लांट स्थापित होगा।

जल्द स्थापना की उम्मीद

38 परिषदीय स्कूल में प्रधानमंत्री जनविकास योजना के तहत यूपी नेडा से ऑनग्रिड सोलर पावर प्लांट की स्थापना को मंजूरी मिली है। अल्पसंख्यक विभाग की निगरानी में तीन किलोवाट सोलर पावर प्लांट की स्थापना होगी। स्थापना के बाद बाद सौर ऊर्जा का उपभोग कर स्कूल में शिक्षण कार्य बेहतर बनाया जाएगा।

संजय कुमार तिवारी-बीएसए



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें