अमेठी। असैदापुर स्थित संयुक्त जिला अस्पताल में अब मरीजों को भर्ती करने में परेशानी नहीं आएगी। इसके लिए यहां पर अलग से 42 बेड के दो वार्ड बनाए जा रहे हैं। जिला अस्पताल को 142 बेड की सुविधा से आच्छादित करने की रणनीति तैयार की गई है।

असैदापुर संयुक्त जिला अस्पताल में अभी तक कुल 100 बेड है। जिसमें से 50 बेड का अलग से मैटरनिटी विंग है। जिला अस्पताल में एक करोड़ 13 लाख 88 हजार रुपये की लागत से 42 बेड का अलग से वार्ड बनाया जा रहा है। इसमें 12 बेड आईसीयू और 30 नार्मल बेड रहेगा। इसका निर्माण कार्य चल रहा है।

सीएमएस डॉ. बीपी अग्रवाल का कहना है कि निर्माण कार्य चल रहा है। अवर अभियंता से बात की गई है, जल्द ही इसे संचालित करने की योजना है।

बेहतर होगी सुविधा

बेड का विस्तार होने से मरीजों को काफी सहूलियत मिलेगी। वहीं, जिला अस्पताल में रिक्त पदों को भरने की कवायद की जा रही है। इसके लिए रिक्त व भरे हुए पदों की जानकारी शासन को भेजी गई है।

लैब स्थापना की राह में मुश्किल

– जिला अस्पताल में 80 लाख रुपये से इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब खुलने की योजना बनाई गई थी। इसमें सभी जांचों को एक ही छत के नीचे करने की तैयारी की गई लेकिन, यहां पर जगह का अभाव इसमें समस्या बन गया है। लैब संचालन के लिए कम से कम पांच हजार वर्गमीटर जगह की आवश्यकता है। यहां पर जगह नहीं मिल रही है। लैब स्थापना का काम अधर में लटका हुआ है। सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि कार्यदायी संस्था से बात की गई है। कुछ रास्ता निकाला जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *