संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी

Updated Fri, 10 Nov 2023 12:39 AM IST

अमेठी। दीपावली पर पटाखा बिक्री को लेकर अस्थायी दुकानें लगती हैं। प्रशासन की ओर से पटाखा बिक्री के लिए 170 अस्थाई लाइसेंस जारी किए गए हैं। प्रशासन की ओर से चिन्हित स्थलों पर सुरक्षा आदि उपकरणों के साथ दुकान लगाने की तैयारी शुरू हो गई है।दीपावली पर आधुनिकता की चकाचौंध में पटाखों का अलग ही क्रेज है। अमेठी तहसील क्षेत्र के थाना अमेठी में रामलीला मैदान, महाराजपुर और हथकिला में तथा संग्रामपुर में विशेश्वरगंज व टीकरमाफी थाना रामगंज में गल्ला मंडी तथा थाना पीपरपुर में अयोध्या नगर और दुर्गापुर स्थित चिन्हित स्थानों पर आतिशबाजी की दुकान लगेगी। अब तक तहसील क्षेत्र में 89 अस्थायी पटाखा बिक्री लाइसेंस के लिए आवेदन किया गया है। जिसमें से तहसील प्रशासन की ओर से 72 लाइसेंस निर्गत किए गए हैं।

वहीं, मुसाफिरखाना में मुसाफिरखाना, कमरौली, जगदीशपुर और बाजार शुकुल स्थित चिन्हित स्थानों पर पटाखा की दुकान लगेगी। अब तक आए 46 आवेदन में से 30 अस्थायी पटाखा लाइसेंस जारी किए गए हैं। वही तहसील तिलोई में कुल 72 आवेदन आए हैं, जिसमें से 34 को ही अस्थायी लाइसेंस जारी किए गए हैं। गौरीगंज में 34 पटाखा बिक्री के लिए अस्थायी लाइसेंस जारी किए गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *