अमेठी। केंद्र सरकार के 9 वर्ष का कार्यकाल पूरे होने पर रविवार (18 जून) को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन गौरीगंज आ रहे हैं। इसको लेकर पार्टी पदाधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है।

भाजपा प्रवक्ता चंद्र मौलि सिंह ने बताया कि गौरीगंज के जामो रोड स्थित रणवीर रणंजय इंटर कॉलेज के मैदान में जनसभा होगी। कार्यक्रम को लेकर बृहस्पतिवार को पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी ने की। जनसभा को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में जनसभा संयोजक भवानी दत्त दीक्षित, जिला कोषाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र, जिला महामंत्री केशव सिंह, राकेश त्रिपाठी, महिला मोर्चा अध्यक्ष आशा बाजपेई, जिला मंत्री प्रभात शुक्ला, अशोक मौर्य, अरुण मिश्र, सुरेश तिवारी, वेद प्रकाश तिवारी, हेमंत विक्रम सिंह, संतोष दुबे मौजूद थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *