अमेठी। शहर के रामलीला मैदान में शुक्रवार को राघव राम सेवा संस्थान की ओर से उद्योगपति एवं जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश मसाला के संयोजन में आयोजित कंबल वितरण में आठ हजार जरूरतमंदों कंबल वितरण किया गया। साथ ही पीएम स्वनिधि योजना के तहत नगर पंचायत क्षेत्र में साढे़ चार सौ लाभार्थियों को चिन्हित किया गया है। जिसमें प्रथम द्वितीय व तृतीय किस्त के 24 लाभार्थियों को अतिथियों ने चेक एवं छाता प्रदान किया।

राजेश मसाला ने कहा कि 8000 गरीबों को कंबल वितरित किया गया। राघव राम सेवा संस्थान को गरीबों की सेवा के लिए एक करोड़ रुपये का चेक प्रदान किया गया है। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रवींद्र त्रिपाठी ने कहा कि व्यापारी समाज का महत्वपूर्ण अंग है, वह टैक्स रूप में सरकार का खजाना भरता है। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर इलामारन जी, सीडीओ सान्या छावड़ा, एसडीएम प्रीति तिवारी, सीओ ललन सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी भ्रमण से रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।

यह रहे मौजूद

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री एमएलसी सलिल बिश्नोई, प्रदेश महामंत्री संजय राय, जिला अध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र, पूर्व विधायक तेजभान सिंह, पूर्व मंत्री सुरेश पासी, सांसद प्रतिनिधि विजय गुप्ता, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, विधायक अशोक कोरी, पूर्व मंत्री विनोद सिंह, पूर्व विधायक चंद्रप्रकाश मटियारी, प्रवीण अग्रवाल, विजय किशोर तिवारी, हरिओम मिश्र, गजाधर सिंह, रामबाबू द्विवेदी, अमरेंद्र सिंह पिंटू, नगर पंचायत अध्यक्ष अंजू कसौधन, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रमा देवी फूलचंद कसौधन, रविंद्र तिवारी, जिला अध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी, सुधांशु शुक्ल, विषुव मिश्र, अंजनी सिंह, प्रवीण सिंह समेत पीडब्ल्यूडी विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें