07:25 AM, 04-Jun-2024
प्रशासन ने की सख्ती
मतगणना स्थल के आस पास बाहरी लोगों के टहलने पर भी लगाई गई है रोक।
07:09 AM, 04-Jun-2024

अमेठी में वोटों की गिनती।
– फोटो : अमर उजाला
अमेठी में मतगणना एजेंटों को प्रवेश दिया जा रहा है। उनकी गहन जांच की जा रही है।
06:11 AM, 04-Jun-2024
दो जिलों में होगी अमेठी की मतगणना
अमेठी लोकसभा क्षेत्र की मतगणना दो जिलों में होगी। तिलोई विधानसभा के 387 बूथों पर 196418 वोट पड़े थे जिनकी गिनती 28 राउंड में 14 टेबल पर होगी। इसी तरह जगदीशपुर विधानसभा के 338 बूथों पर 204027 वोट पड़े थे जिनकी गिनती 25 राउंड में 14 टेबल पर होगी। गौरीगंज विधानसभा के 389 बूथों पर 196410 वोट पड़े थे जिनकी गिनती 28 राउंड में 14 टेबल पर होगी। अमेठी विधानसभा के 378 बूथों पर 180931 वोट पड़े थे जिनकी गिनती 28 राउंड में होगी। सलोन विधानसभा के वोटों की गिनती रायबरेली में होगी। सलोन विधानसभा के 369 बूथों पर 198285 वोट पड़े थे जिनकी गिनती 27 राउंड में होगी।
06:11 AM, 04-Jun-2024
अलग-अलग कक्षों में होगी मतों की गिनती
जवाहर नवोदय विद्यालय में विधानसभा क्षेत्र वार मतों की गिनती के अलग-अलग कक्ष निर्धारित किए है। ईटीपीबीएस की स्कैनिंग 8 टेबलों पर होगी तो पोस्टल बैलेट की गणना 12 टेबलों पर होगी। प्रत्येक कक्ष में ईवीएम की गिनती के लिए 14-14 व एक-एक टेबल एआरओ की रहेंगी। प्रत्येक टेबल पर मतगणना के लिए एक मतगणना पर्यवेक्षक, एक मतगणना सहायक प्रथम, एक मतगणना सहायक द्वितीय तथा एक माइक्रो आब्जर्वर नियुक्त किया गया है। मतगणना कार्य को पूरा करने के लिए 364 गणना कार्मिक (ईवीएम निकालने व उसे सील करने समेत अन्य कार्यों में लगे हैं करीब सवा सौ कर्मी) लगाए गए हैं।
06:10 AM, 04-Jun-2024
अमेठी लोकसभा: इनकी किस्मत पर आज आएगा फैसला
1- भाजपा – स्मृति जूबिन इरानी
2- कांग्रेस – किशोरी लाल
3- बसपा – नन्हें सिंह चौहान
4- निर्दल प्रत्याशी – खुशीराम
06:08 AM, 04-Jun-2024
विधानसभा मतगणना राउंड
सरेनी 30
हरचंदपुर 25
बछरावां 25
रायबरेली 26
सलोन 27
ऊंचाहार 27
06:05 AM, 04-Jun-2024
Amethi Raebareli Lok Sabha Chunav Result: राहुल गांधी और स्मृति ईरानी की किस्मत का फैसला आज, क्या होगा उलटफेर?
आखिर जिस घड़ी का हम सबको बेसब्री से इंतजार था, वह घड़ी आ गई है। चार जून की सुबह आठ बजे से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गोराबाजार में कड़ी सुरक्षा में मतगणना होगी। देश की हाईप्रोफाइल मानी जाने वाली रायबरेली सीट पर सबकी नजरें है। मंगलवार को चाहे फिर कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी या फिर भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह जीते, इतिहास बनेगा।
राहुल जीतते हैं तो वह मां सोनिया गांधी की विरासत को आगे बढ़ाते हुए पहली दफा ही चुनाव जीतने में सफल होंगे। वहीं दिनेश चुनाव जीतते हैं तो भाजपा की अरसे रायबरेली का किला ढहाने की उम्मीद पूरी हो जाएगी। लोकसभा चुनाव में कुल आठ प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहे।
अधितकतम 30 राउंड की मतगणना के लिए प्रत्येक विधानसभा के लिए 14-14 टेबलों की व्यवस्था की गई है। मतगणना के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। हर राउंड की मतगणना के बाद प्रत्याशीवार मिले वोटों की घोषणा भी लाउडस्पीकर से की जाएगी। डीएम हर्षिता माथुर और एसपी अभिषेक कुमार अग्रवाल ने सोमवार को मतगणना स्थल का निरीक्षण करके व्यवस्था का जायजा लिया है। साथ ही संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा के संबंध में दिशा-निर्देश भी दिए।
