12:52 PM, 12-Apr-2024

शाह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे यूपी में एयरपोर्ट बन रहे हैं। उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेस वे दिए और सिक्स लेन तैयार हो रहे हैं। सरकार 80 लाख ग्रामीणों तक बिजली पहुंचाने का काम कर रही है। मोदी सरकार ने तीन करोड़ से अधिक गरीबों का पांच लाख तक का इलाज मुफ्त करने का काम किया है। इसके अलावा 2 करोड़ शौचालय 10 साल में बने। इसका लाभ 14 करोड़ लाभार्थियों ले रहे हैं। 

 

 

12:48 PM, 12-Apr-2024

गृहमंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी ने 4 करोड़ से ज्यादा लोगों को घर देने का काम किया है। 14 करोड़ लोगों को गैस सिलिंडर दिया गया है। उन्होंने कहा कि 2013 के दौरान यूपी में तस्करों और गुंडों का राज चलता था। समाजवादी पार्टी को सभी लोगों ने मिलकर हराया। इसके बाद यहां का विकास शुरू हो गया। उन्होंने कहा कि एक समय था जब उत्तर प्रदेश से हिंदू पलायन कर रहा था। उन्होंने कैराना का उदाहरण भी दिया। कहा कि आज हिंदुओं की जगह गुंडे पलायन कर रहे हैं। योगी आदित्यनाथ सात साल के भीतर पूरे उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम किया है। उत्तर प्रदेश में आज कानून का राज है।  को सुरक्षित यहां से पलायन खत्म होने के साथ माफिया राज समाप्त हो गया है। इसके अलावा गो तस्करी भी बंद हो गए है। 

 

 

 

12:48 PM, 12-Apr-2024

उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में 10 साल के अंदर आतंकवाद और नक्सलवाद को समाप्त किया गया। उन्होंने कहा कि 10 साल तक कांग्रेस पार्टी की सरकार थी। पाकिस्तान से हर रोज आलिया, मालिया और जमालिया आते थे। इसक बाद बम धमाके कर कर चले जाते थे। मोदी के आने के बाद उन्होंने फिर से गलती कर पुलवामा में धमाका किया। मगर वह भूल गए कि मनमोहन सिंह की सरकार नहीं है। इसके बाद मोदी सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक की थी। 

 

 

12:44 PM, 12-Apr-2024

उन्होंने कहा कि कश्मीर हमारा है। मगर कांग्रेस के लोग कहते हैं कि उत्तर प्रदेश वालों का कश्मीर से क्या लेन देन है। उन्होंने कहा कि मुरादाबाद के लोग कश्मीर के अपनी जान देने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि 70 साल तक कांग्रेस पार्टी ने अनुच्छेद 370 को जारी रखा। मोदी सरकार ने आते ही इस खत्म कर दिया। रैली में गृहमंत्री ने कार्यकर्ताओं को बीजेपी के पक्ष में वोट जुटाने का मंत्र भी दिया। उन्होंने कहा कि मुरादाबाद से प्रत्याशी सर्वेश ठाकुर को दो लाख से ज्यादा वोट से जिताना है। इस पर कार्यकर्ता ने हां में जवाब दिया। इस पर शाह बोले, मैं भी बनिया हूं.. जानता हूं कि ऐसे नहीं जीतते हैं… मैं एक  आइडिया आपको बताऊं। इसे करोगे तो बताऊं। लोगों ने जब सहमति दी तो शाह ने कहा सभा समाप्त होने के बाद हर व्यक्ति कम से कम 50-50 फोन को फोन करे। सभी से मोदी को वोट देने की अपील की जाए। उन्होंने कहा कि इसमें सभी के रिश्तेदार भी शामिल हों।  

 

 

 

12:42 PM, 12-Apr-2024

भारतीय जनता पार्टी की सरकार में सिर्फ राम मंदिर नहीं, बाबा विश्वनाथ का दरबार भी सजाया गया। इसके अलावा बदरीनाथ और केदारनाथ धाम पुनर्जीवित करवाए गए। सोमनाथ का मंदिर भी बनाने का काम किया जा रहा है। ह ने जनसभा के दौरान कांग्रेस और सपा पर जमकर हमला बोला। कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं सत्ता में आएंगे तो तीन तलाक हटा देंगे और अनुच्छेद 370 को फिर से वापस लागू कर देंगे। यह लोग उत्तर प्रदेश को जातियों में बांटना चाहते हैं। मोदी ने देश को चार वर्गों में बांटा है। इसके बाद देश लगातार विकास कर रहा है। 

 

 

12:42 PM, 12-Apr-2024

विपक्षी राम मंदिर का विरोध करते रहे। मोदी ने राम मंदिर को तैयार कर उसका प्राण प्रतिष्ठा करवाया। उन्होंने कहा कि इसका निमंत्रण विपक्षी दलों को भेजा गया था। इसके बाद भी वह प्राण प्रतिष्ठा में सम्मिलित भी नहीं हुए। उनको अपने वोट बैंक का डर सता रहा था। उन्होंने कहा कि सालों तक मंदिर को बने नहीं दिया गया। उनमें इतनी हिम्मत भी नहीं है कि प्राण प्रतिष्ठा के वक्त वह वहां मौजूद रहे। 

 

 

 

12:38 PM, 12-Apr-2024

राम मंदिर का विरोध करते रहे

अमित शाह ने कहा कि मोदी ने 10 साल में देश की अर्थव्यवस्था को 11वें नंबर पर से पांचवें नंबर पर पहुंचा दिया है। तीसरी बार मोदी पीएम बनेंगे तो इस बार तीसरे नंबर पर पहुंचा देंगे। मोदी ने एक लाख गरीब बहनों को लखपति बनाया है। अब तक मोदी ने सभी वादे पूरे किए हैं। उन्होंने कहा विपक्षी हमारा और राम मंदिर का विरोध करते रहे। लेकिन हमने राम मंदिर का निर्माण करवाया। 

 

 

 

12:32 PM, 12-Apr-2024

अमित शाह ने कहा कि मुरादाबाद के लोग पांच सात तक बड़े परेशान रहे। उन्होंने कहा कि 2014 और 2019 में पीएम प्रधानमंत्री बने। इसका सबसे बड़ा कारण यूपी हैं। यूपी में बड़ी जीत के कारण मोदी पीएम बने। इस बार उन्हें कहा कि तीसरी बार 73 और 65 नहीं सीधे 80 सीट जीतेंगे।

 

 

 

 

12:23 PM, 12-Apr-2024


मुरादाबाद पहुंचे अमित शाह
– फोटो : अमर उजाला

मुरादाबाद में जनसभा को संबोधित करने के लिए अमित शाह पहुंच चुके हैं। उनके मंच पर पहुंचते ही लोग नारे लगाने लगे। इसके बाद उन्होंने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। 

 

 

 

 

 

 

11:45 AM, 12-Apr-2024

जनसभा स्थल पर भाजपा नेता लोगों को संबोधित कर रहे हैं। इस बीच वह विपक्षी गंठबंधन पर लगातार हमलावर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार के दौरान कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है। इसके अलावा सभी को मुफ्तर राशन समेत अन्य योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। मौके पर लगातार नारेबाजी की जा रही है। 

 

 

 

 

 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें