Amma, why don't you leave Ayodhya intact and have darshan in Magh?

अक्षत वितरित करतीं हुईं स्मृति ईरानी

इन्हौना/ जगदीशपुर (अमेठी)। बृहस्पतिवार की शाम करीब साढ़े सात बजे, चिलौली गांव में हर ओर जय श्रीराम की गूंज थी। इसी बीच पहुंचीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अयोध्या से पूजित अक्षत का वितरण शुरू किया। उन्होंने कहा कि इस पुनीत मौके पर अमेठी में रहकर दीपोत्सव मनाएंगी। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने मुसाफिरखाना में भी अक्षत का वितरण किया।

गांव के सतीश चंद्र कनौजिया की 118 साल की नानी हरदेई को अक्षत देते हुए कहा कि अम्मा, ई अयोध्या धाम कय अक्षत लेव, 22 जनवरी का उत्सव मनावयक हय, बाद मा माघ मा रामलला कय दर्शन के लिए लय चलिबै। इनके लिए अलग से व्यवस्था कराने को कहा।

केंद्रीय मंत्री का भाजपा संगठन के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। बाद में अयोध्या धाम में 22 जनवरी को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर घर-घर अक्षत वितरित किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 22 जनवरी को घरों में श्रीराम ज्योति जलाएं और दीपोत्सव मनाएं। ग्रामीण इलाकों के मंदिरों पर श्रीराम चरित मानस के साथ ही सुंदरकांड का पाठ आयोजित करें।

इस मौके पर राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि कृष्ण कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी, किरन तिवारी, उपमा सरोज, प्रज्ञा वाजपेई, आशीष मिश्रा, अंकित पासी, धर्मेश मिश्रा, अवनींद्र सिंह, दिनेश जायसवाल, देवेंद्र शुक्ला, गौरव श्रीवास्तव, सियाराम मिश्रा, तेजनारायण मौजूद थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें