amount of 1191.51 crore was approved for revival of Ken Canal system In UP cabinet meeting

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


राजधानी लखनऊ में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई। इसमें कैबिनेट ने केन-बेतवा लिंक परियोजना के तहत केन नहर प्रणाली के पुनरुद्धार परियोजना के लिए 1191.51 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है। यह परियोजना यूपी और मध्य प्रदेश के सूखाग्रस्त बुंदेलखंड क्षेत्र की एक बहु उद्देशीय परियोजना है। इसमें केन नदी के अतिरिक्त जल को बेतवा नदी में प्रवाहित करने के लिए एक लिंक चैनल से दोनों नदियों को आपस में जोड़ा जाना प्रस्तावित है।

जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि परियोजना के क्रियान्वयन से वर्तमान में नहरों के क्षतिग्रस्त एवं जीर्ण-शीर्ण हिस्से के पुनरुद्धार एवं निर्मित पक्की संरचनाओं के मरम्मत आदि के कार्य होंगे। इससे नहरें पूर्ण क्षमता से संचालित होंगी। इससे बुंदेलखंड के बांदा जिले में वर्तमान सिंचित क्षेत्रफल 87774 हेक्टेयर के अतिरिक्त 79191 हेक्टेयर असिंचित क्षेत्र को भी सिंचित किया जा सकेगा। इसका लाभ 1.60 लाख किसानों को होगा।

यह भी पढ़ेंः- UP By-Election 2024: गठबंधन पर संजय सिंह ने साफ किया ‘आप’ का रुख, बोले- बंटो नहीं, मिलकर भाजपा को हराओ



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें