हसनपुर इलाके के एक ग्राम प्रधान के इकलौते बेटे ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार किए जाने की तैयारी चल रही है।

पुलिस घटना की जानकारी से इनकार कर रही है। क्षेत्र के गांव निवासी ग्राम  प्रधान का परिवार हसनपुर के एक मोहल्ले में रहता है। उनके 25 वर्षीय इकलौते बेटे की दो माह पहले शादी हुई थी। इसके बाद से लगातार कलेश चल रहा था।

इसी के चलते मंगलवार की सुबह युवक ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली लगने की सूचना मिलते ही परिजनों के होश उड़ गए। आनन-फानन में घायल अवस्था में युवक को निजी अस्पताल ले जाया गया।

जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद परिजन युवक के शव को अंतिम संस्कार के लिए गांव ले गए। पुलिस को जानकारी नहीं दी गई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी का कहना है कि अभी इस संबंध में कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है। मामले की जांच कराई जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें