Amroha: Married woman held hostage for nine days, SP said - take immediate action

यूपी पुलिस
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


मायके से ससुराल जाते समय चार युवकों ने विवाहिता को अगवा कर लिया। नौ दिन तक बंधक बना कर रखा और चारों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। ये घटना डिडौली कोतवाली से जुड़ी है। एक गांव में रहने वाले किसान की बेटी की शादी पड़ोस के गांव में हुई है।

आरोप है कि 25 अक्तूबर की दोपहर विवाहिता ससुराल से मायके जा रही थी। तभी रास्ते में बुढ़नपुर के पास चार युवक मिले। उन्होंने विवाहिता को जबरदस्ती कार में बैठा लिया और अज्ञात स्थान पर ले गए। यहां बंधक बनाकर चारों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

बाद में मुरादाबाद में किसी अज्ञात स्थान पर कई दिन तक बंधक बना कर रखा। यहां भी चारों आरोपी विवाहिता के साथ दुष्कर्म करते रहे। चार नवंबर को किसी तरह विवाहित आरोपियों के चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची और आपबीती बताई।

पीड़िता ने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। लिहाजा उसने एसपी कुंवर अनुपम सिंह को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने थाना पुलिस को एफआईआर दर्ज कर मामले की निष्पक्ष जांच करने की आदेश दिए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें