Amroha: Police raid on guest house...two girls and six youths caught

यूपी पुलिस
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मंडी धनौरा क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस में अनैतिक कार्य की सूचना पर सोमवार की सुबह थाना बछरायूं पुलिस ने छापा मारा। पुलिस ने मौके से दो युवतियां व छह युवकों को हिरासत में लिया  है। उनसे थाने लाकर पूछताछ की गई। पुलिस ने युवक व युवतियों को उनके परिजनों को बुलाकर सौंप दिया है।

सुबह मिली सूचना पर बछरायूं पुलिस ने अधिकारियों के संज्ञान में लाकर गेस्ट हाउस पर छापा मारा। मौके से दो युवतियां व छह युवकों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस सभी को लेकर थाने आ गई। यहां युवतियों व युवकों से पूछताछ की गई।

पुलिस ने गेस्ट हाउस संचालक को भी मौके पर बुला लिया। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि पूछताछ के दौरान मौके पर कोई भी अनैतिक कार्य होते नहीं पाया गया है और सभी युवक व युवतियां बालिग हैं। उनके परिजनों को थाने बुलाकर उनको चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। 

सीओ का कहना था कि पुलिस अब सादे कपडों में नगर के सभी गेस्ट हाउस पर लगातार निगरानी रखेगी। करीब एक महीने पहले भी थाना धनौरा पुलिस ने अनैतिक कार्य की सूचना पर गेस्ट हाउस पर छापा मारा था। लेकिन, पुलिस को वहां कुछ नहीं मिला था। 

बाग में प्रेमी जोड़े को पकड़कर की पिटाई

ढबारसी क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर मिट्टी भराव का काम चल रहा है। जिस पर सैकड़ों लोग मजदूरी करते हैं। सोमवार की सुबह एक मजदूर आदमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंच गया। मौके पर परिजन पहुंच गए। प्रेमी को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की।

मिट्टी भराव करने वाले ठेकेदार को बुलाकर मजदूर को उसे सौंप दिया। ठेकेदार ने गंगा एक्सप्रेसवे पर ले जाकर मजदूर प्रेमी को लात घूसों से जमकर पीटा। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि मामला जानकारी में नहीं है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *