बरेली में तैनात इंस्पेक्टर के बेटे ने थार से फ्लाईओवर के पाथवे पर स्टंट किया। पुलिस ने एमवी एक्ट में गाड़ी को सीज कर दिया। इंस्पेक्टर के बेटे ने अपनी गलती मानते हुए माफी मांग ली। उसे भविष्य में गलती करने पर कार्रवाई की चेतावनी देकर छोड़ दिया। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि रविवार सुबह एक थार गाड़ी का स्टंट करने का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ।

जिसका संज्ञान लेते हुए पुलिस गाड़ी को तलाश करने में जुट गई। इस दौरान पता चला कि स्टंट की जो वीडियो वायरल हो रही है, वह हाईवे के फ्लाईओवर के किनारे पाथवे की है। उसको चलाने वाला युवक विवेक कुमार यादव है। वह नगर की एमडीए कॉलोनी का रहने वाला है।

यह भी जानकारी मिली कि उसके पिता सतीश कुमार यादव पुलिस में इंस्पेक्टर हैं। बरेली में उनकी तैनाती है। पुख्ता जानकारी करने पर पुलिस ने युवक को पकड़ लिया। उसकी गाड़ी को कब्जे में लेकर एमवी एक्ट में सीज कर दिया। हालांकि युवक ने अपनी गलती मानते हुए पुलिस से हाथ जोड़कर माफी मांगी।

साथ ही दोबारा गलती न करने की बात कही। मगर उसकी गलती माफी के लायक नहीं थी। इस कारण स्टंट करने वाले विवेक कुमार यादव की थार गाड़ी को सीज कर दिया गया है। आगे गलती करने पर कार्रवाई की चेतावनी देकर विवेक को छोड़ दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *