Amroha:Abhishek Brahmachari said- now temple of Lord Krishna should be built Mathura

अमरोहा में कथा के दौरान स्वामी वेंकटेश प्रपन्नाचार्य
– फोटो : संवाद

अमरोहा के गजरौला स्थित रामानुज नगर में स्वामी वेंकटेश प्रपन्नाचार्य की कथा आयोजित की गई। इस दौरान वरिष्ठ संत स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की भगवान विश्वनाथ की कृपा से 550 सालों की प्रतीक्षा के बाद प्रभु राम टेंट से बाहर आए हैं।  इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है।

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की अब सनातनियों की इच्छा है की मथुरा में भगवान कृष्ण का भी मंदिर बने।  स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की देश का युवा वर्ग अब आगे आना चाहिए। यह समय भारत माता के वैभव को चरम पर ले जाने का है।

युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। कहा की आज अमरोहा में आज शांति है इसका श्रेय मोदी सरकार को जाता है। स्वामी वेंकटेश प्रपन्नाचार्य ने कहा की देश प्रगति के पथ पर बढ़ चुका है।  हमें भारत माता को और आगे बढ़ाना है।

इस मौके रोहिताश शर्मा, अशोक राय,संतोष राय, देवेंद्र नाथ शर्मा, अशोक शर्मा, रवींद्र सिंह, मोहन यादव उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *