अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के 31 केंद्रों पर 11 मई को कक्षा 6 और 9 में प्रवेश के लिए परीक्षा हुई। 2847 परीक्षार्थियों ने कक्षा 9 जबकि 1302 ने कक्षा 6 की परीक्षा छोड़ दी। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। त्रिस्तरीय जांच के बाद परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में इंट्री दी गई।

Trending Videos

परीक्षा के लिए यूनिवर्सिटी परिसर में भौतिक, भूगोल, वनस्पति, जंतु, विधि विभाग, सीनियर सेेकेंडरी स्कूल, सांख्यिकी, एएमयू एबीके हाईस्कूल, वीमेंस पॉलिटेक्निक, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, आर्किटेक्चर इंजीनियरिंग ब्लॉक, एफए, ईसी, जेएन मेडिकल कॉलेज, एएमयू एबीके हाईस्कूल नई बिल्डिंग, एएमयू अब्दुल्लाह स्कूल में केंद्र बनाया गया था। इन केंद्रों पर कक्षा 9 की प्रवेश परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक हुई। इसमें 14,375 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। 11,528 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 2847 विद्यार्थी गैरहाजिर रहे।

वहीं, दूसरी पाली में कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा शाम 4 से 6 बजे तक हुई। इनमें 8,776 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था। 7474 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 1302 गैरहाजिर रहे। कुलपति प्रो. नइमा खातून ने सहकुलपति प्रो. मोहम्मद मोहसिन खान, प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद वसीम अली के साथ परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। 

सवालों को हल करने में दिक्कतें नहीं हुईं। कामयाबी मिलेगी। – जकिया अंबर, कक्षा-9, फतेहपुर- पेपर अच्छा हुआ है। विज्ञान के सवाल थोड़े मुश्किल थे। नतीजे पक्ष में आएंगे। – सिदरा ताहिर, कक्षा-9, ऊपरकोट

कई वर्षों के परीक्षा के पैटर्न को पढ़ा-समझा था। पूरी उम्मीद है कि कामयाबी मिलेगी। – सना, कक्षा-6, रांची 

तैयारी के हिसाब से प्रश्न भी आए थे। पेपर अच्छा हुआ है। पास हो जाऊंगी। – शिवांगी, कक्षा-6, पुलिस लाइन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें