अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा

Updated Sat, 21 Sep 2024 03:42 AM IST

कॉमर्स डिपार्टमेंट निदेशक ने छात्र को कारण बताओ नोटिस जारी किया, लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद यह प्रकरण अनुशासन समिति के समक्ष रखा गया। कुलपति की संस्तुति पर छात्र अब्दुल्ला को निलंबित कर दिया गया है।



AMU student suspended in assault case

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में मारपीट के मामले में एक छात्र को निलंबित कर दिया गया है। उसने बाहरी युवकों के साथ एक छात्र से मारपीट की थी।  

Trending Videos

पीजीडीबीएम प्रथम वर्ष के छात्र नबील बिन शकील ने मारपीट की शिकायत कॉमर्स डिपार्टमेंट के चेयरमैन से की थी। नबील के अनुसार, 11 सितंबर को शाम 4:15 बजे वाणिज्य विभाग के पास पीजीडीबीएम प्रथम वर्ष के छात्र अब्दुल्लाह शकील ने कुछ बाहरी युवकों के साथ उससे मारपीट की। जिससे उसके चेहरे और सिर में चोटें आईं। उपचार जेएन मेडिकल कॉलेज में हुआ।

इस मामले में कॉमर्स डिपार्टमेंट के निदेशक ने छात्र अब्दुल्लाह को कारण बताओ नोटिस जारी किया, लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद यह प्रकरण अनुशासन समिति के समक्ष रखा गया। इस संबंध में कार्यवाहक कुलपति प्रो. सैयद अली नवाज जैदी ने बताया कि कुलपति की संस्तुति पर छात्र अब्दुल्ला को निलंबित कर दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *