गोमती नगर इलाके में हुई घटना पर दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे कैमरों को खंगाल रही है।
{“_id”:”66fa7775ce9bfcd887097530″,”slug”:”an-attack-on-bjp-corporator-in-gomati-nagar-in-lucknow-2024-09-30″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Lucknow: भाजपा पार्षद पर ईंट से हमला, घर के बाहर खड़ी एसयूवी के शीशे तोड़ डाले”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
मामले की जानकारी पर भीड़ लग गई।
– फोटो : amar ujala
लखनऊ के गोमती नगर में सोमवार तड़के बाइक सवार बदमाशों ने भाजपा पार्षद के मकान के बाहर खड़ी भाजपा सांसद की एसयूवी के शीशे तोड़ दिए। आवाज सुनकर जब पार्षद बाहर आए तो आरोपियों ने उन पर ईंट से हमला कर दिया। मामले में गोमती नगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विनयखंड में भाजपा पार्षद संजय सिंह राठौर अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके मुताबिक सीतापुर के मिश्रिख से भाजपा सांसद अशोक रावत की एसयूवी वह चला रहे हैं। सोमवार तड़के चार बजे संजय सिंह को कुछ टूटने की आवाज सुनाई दी। जब वह घर से बाहर निकले तो उन्होंने देखा कि एक बाइक से दो लोग सांसद की एसयूवी के शीशे तोड़ रहे थे।
ये भी पढ़ें – यूपी: प्रदेश में उम्र का शतक पार करने वालों में 62 फीसदी महिलाएं, सबसे ज्यादा उम्रदराज बलिया में, जानिए किस जिले में कितने?
ये भी पढ़ें – यूपी के पूर्वी और मध्य भाग में बूंदाबांदी के साथ ही भारी बारिश जारी, मंगलवार से कमजोर होगा मानसून
विरोध पर आरोपी गालीगलौज करने लगे और उन पर ईंट से हमला कर दिया। इसके बाद दोनों भाग निकले। हमले में वह चोटिल हो गए। उन्होंने गोमती नगर थाने पहुंचकर शिकायत की। इंस्पेक्टर गोमती नगर राजेश त्रिपाठी के मुताबिक भाजपा पार्षद के घर के पास सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। ऐसे में आसपास लगे कैमरे खंगाले जा रहे हैं।