संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Published by: ishwar ashish

Updated Tue, 10 Sep 2024 10:18 AM IST

सीतापुर के सिधौली में एक इथेनॉल टैंकर देर रात अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे एक तरफ के यातायात को रोक दिया गया। इस दौरान लोगों से आग न जलाने की अपील की जाती रही।



An ethanol tanker overturned near under construction over bridge in Sidhauli Sitapur.

टैंकर को हटाकर यातायात को सामान्य किया गया।
– फोटो : amar ujala

Trending Videos



विस्तार


सीतापुर जिले के सिधौली कस्बे में बिसवां चौराहे के पास इथेनॉल से भरा टैंकर देर रात हाईवे पर पलट गया। टैंकर के पलटने से प्रशासन ने तुरंत  एक साइड के वाहनों को रोक दिया। फायर ब्रिगेड के वाहन तैनात किए गए।

Trending Videos

इसके अतिरिक्त आबकारी विभाग के अधिकारियों, पुलिस विभाग के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। इस बीच टैंकर में आग लगने के खतरों से जनता को आगाह करने हेतु हाईवे अथॉरिटी के वाहन माइक पर लोगों से आग न जलाने की अपील करते रहे।

ये भी पढ़ें – 69 हजार शिक्षक भर्ती : दोनों पक्षों को सुप्रीम कोर्ट से न्याय की उम्मीद, अब 23 सितंबर को होगी सुनवाई

ये भी पढ़ें – खत्म हुईं नाराजगी की अटकलें, सीएम योगी से उनके आवास पर मिलीं अर्पणा यादव, प्रतीक भी थे साथ

सुबह 5 बजे पहुंची क्रेन ने टैंकर को बड़ी मशक्कत के बाद सीधा किया। इस दौरान टैंकर पर लगातार पानी की बौछार डालकर उसकी ज्वलंतता को शांत करते रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *