(उरईजालौन) जनपद जालौन में स्थित ग्राम पतराही में आज 1999 में भारत और पाकिस्तान के बीच में होने वाले ऑपरेशन विजय में भाग लेने वाले जांबाज पूर्व सैनिक हवलदार जय बिन्द सिंह सेगर (62 वर्ष) का लंबी बीमारी से निधन हो गया। उन्होंने भारतीय सेना की 322 आर्मर्ड डिफेंस रेजीमेंट में ऑपरेशन विजय में भाग लिया थाउनके निधन की सूचना पाते ही पूर्व सैनिकों में शोक की लहर दौड़ गई। आज उनके ग्राम पतराही में यमुना नदी के किनारे पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन की अगुवाई में पूर्व सैनिकों ने उन्हें राष्ट्रध्वज के साथ अंतिम सलामी दी । पूर्व सैनिकों में कैप्टन अखिलेश नगायच के साथ उपाध्यक्ष हवलदार रविंद्र सिंह राठौड़, महासचिव हवलदार राघवेंद्र सिंह सेंगर, संगठन सचिव हवलदार सुनील कुमार विश्वकर्मा, हवलदार शैलेंद्र सिंह भदोरिया, सूबेदार राजकुमार सिंह राजावत, हवलदार रणबीर सिंह हवलदार जबर सिंह राजावत हवलदार श्रीकांत द्विवेदी, हवलदार अमर सिंह , हवलदार जितेंद्र सरदार सिंह , सूबेदार राजेश सिंह तोमर, ग्राम प्रधान मोकम सिंह, कॉपरेटिव सोसाइटी अध्यक्ष दर्शन सिंह परिहार सहित अधिक संख्या में पूर्व सैनिक और ग्राम वासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें