An old lady burned alive in Dariyabad Kotwali in Barabanki.

मामले की जानकारी पर पहुंचे पुलिसकर्मी।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


बाराबंकी जिले के दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के बड़नपुर गांव में शुक्रवार को छप्परनुमा घर में आग लगने से उसके अंदर मौजूद बुर्जुग महिला की जिंदा जलकर मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस पहुंची मगर तब तक ग्रामीण आग बुझा चुके थे।

बड़नपुर गांव निवासी खुशीराम की पत्नी धीराजा (102) इस समय बीमार चल रही थी। शुक्रवार को वह घर पर मौजूद थी। उसके पति और दो बेटे भी घर पर नहीं थे। ग्रामीणों के अनुसार अचानक छप्पर में आग की लपटें उठते देख सभी लोग उधर दौड़ पड़े।

ग्रामीणों ने जब तक आग बुझाई अंदर मौजूद वृद्धा झुलस गई और उसकी मौत हो गई। मौके पर एसडीएम और सीओ भी पहुंचे। मृतका की जिंदा जलकर हुई दर्दनाक मौत से गांव में मातम है।

थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार आजाद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *