An old man died in an accident in Nawabganj thana in Bahraich.

हादसे में दुर्घटनाग्रस्त हुई कार।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


बहराइच के नवाबगंज थाना क्षेत्र में रिश्तेदार के घर आयोजित कार्यक्रम से लौट रहे परिवार की कार अनियंत्रित होकर रेलवे पटरी निर्माण को रखे गाटर से टकरा गई। हादसे में कार सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती करवाया गया है।

Trending Videos

फखरपुर थाना क्षेत्र के एकघरवा निवासी मुनेश्वर प्रसाद मिश्रा (80) बुधवार को परिवार के साथ शीतलगांव गए थे। जहां से रात को कार से वापस आ रहे थे। इस दौरान शंकरपुर – मटेरा मार्ग पर मटेरा रेलवे स्टेशन के पास कार अनियंत्रित होकर पटरी निर्माण को रखे गाटर से टकरा गई।

हादसा इतना जोरदार था कि कार पलट कर गाटर पर चढ़ गई। हादसे में कार सवार मुनेश्वर, चालक नफीस, रामेंद्र पाठक, मधु, मीना, अनीता, काजल और दो बच्चे लड्डू व विराट गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मटेरा पुलिस ने सभी को इलाज के लिए मेडिकल कालेज बहराइच पहुंचाया। जहां मुनेश्वर प्रसाद मिश्रा की मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल अनीता को चिकित्सकों ने इलाज के बाद लखनऊ रेफर कर दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें