{“_id”:”678bf45837e4cd13e2007354″,”slug”:”an-old-woman-crossing-the-road-was-run-over-by-a-truck-orai-news-c-224-1-ori1005-124781-2025-01-19″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: सड़क पार कर रही वृद्धा को ट्रक ने रौंदा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

गेंदारानी की फाइल फोटो।
– फोटो : स्रोत: परिजन
मुहम्मदाबाद। सड़क पार कर रही वृद्धा को ट्रक ने रौंद दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक व ट्रक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वृद्धा घर लौट रही थी, तभी हादसा हो गया।
डकोर कोतवाली क्षेत्र के जैसारी कलां गांव निवासी गेंदारानी (78) शनिवार को परिवार के ही एक घर में गई थीं। शाम को घर लौटने के लिए जब वह सड़क पार कर रही थीं तभी राशन से भरे ट्रक चालक ने उन्हें रौंद दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोग ट्रक मालिक को मौका पर बुलाने के लिए अड़ गए। सूचना पर थाना प्रभारी शशिकांत सिंह मौके पर पहुंचे और जैसारी निवासी चालक रामशरण को कब्जे में लेकर ट्रक को थाने में खड़ा करा दिया है। परिजनों ने बताया कि उनके एक पुत्र है। उनकी मौत से पुत्र भोने राजपूत, नाती पुष्पेंद्र सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी शशिकांत चौहान ने बताया मौके से ट्रक चालक को ट्रक सहित पकड़ लिया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
