{“_id”:”66f1d57ff57a0da3860bc244″,”slug”:”an-old-woman-was-bitten-by-a-snake-while-cutting-urad-she-died-jhansi-news-c-131-1-sjhs1012-121329-2024-09-24″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jhansi News: उड़द काटते समय वृद्धा को सांप ने डसा, मौत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। उड़द की फसल काटते समय वृद्धा को सांप ने डस लिया। परिजन ने झाड़फूंक कराई, लेकिन हालत ज्यादा बिगड़ी तो जिला अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम जमौरा हीरापुर निवासी श्रीबाई (65) सोमवार सुबह खेत में उड़द की फसल काट रही थी। इसी दौरान उसके हाथ में सांप ने डस लिया। उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन झाड़फूंक कराने ले गए। दो-तीन घंटे तक झाड़फूंक कराने के बाद हालत और बिगड़ गई तो उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका के तीन पुत्र व दो पुत्रियां हैं।