{“_id”:”671975630dab4c3f7c040ad4″,”slug”:”an-uncontrolled-truck-ran-over-a-clothes-hawker-and-he-died-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-419612-2024-10-24″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jhansi News: कपड़ों की फेरी लगाने वाले को बेकाबू ट्रक ने रौंदा, मौत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। फेरी लगाने के लिए कपड़े खरीदकर लौट रहे बाइक सवार को बेकाबू ट्रक ने रौंद डाला। हादसे में गंभीर रूप से घायल हो जाने से उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
मूल रूप से शिवपुरी मध्य प्रदेश के खनियाधाना थाना के अछरौनी गांव निवासी राजेश कुमार (46) पुत्र नल्लू गांव-गांव जाकर कपड़ों की फेरी लगाने का काम करते थे। परिजनों ने बताया मंगलवार सुबह झांसी में कपड़े खरीदने गए थे। शाम करीब सात बजे बबीना से होते हुए अपने गांव लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया जैसे बड़ौरा गांव के पास पहुंचे पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही राजेश सीधे सिर के बल जा गिरे। ट्रक उनको कुचलता हुआ भाग निकला। हादसे से वहां चीख-पुकार मच गई। थोड़ी देर में बबीना पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। परिवार के लोग भी सूचना मिलने पर रोते-बिलखते अस्पताल पहुंच गए।
