Anant Radhika Wedding Kashi Ghat Chaat Paan and replica of Baba Vishwanath part of wedding rituals

Anant Radhika Wedding
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मुंबई के बांद्रा कुर्ला स्थित जियो वर्ल्ड सेंटर में शुक्रवार की रात अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में आए मेहमानों ने काशी के अर्धचंद्राकार गंगा घाटों का एहसास किया। समारोह स्थल पर खासतौर पर बनारस के घाटों को हूबहू बनाया गया था। इन घाटों पर मेहमानों ने काशी की चाट, कचौड़ी और पान का आनंद लिया।

उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी के समारोह स्थल पर विश्वनाथ मंदिर की प्रतिकृति और विश्वप्रसिद्ध गंगा आरती देखने को मिली। बनारस की समृद्ध और प्राचीन परंपराओं के बीच शादी की रस्में पूरी की गईं। स्वाद के साथ काशी के स्थानीय कलाकारों और संगीतकारों ने संगीत का रस घोला। काशी से गए चाट विक्रेता राजेश गुप्ता ने बताया कि सभी मेहमानों का स्वागत शहनाई की धुन से किया गया। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *