Anarchists injured cow with sharp weapon

जलेसर में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता घायल गोवंश का उपचार कराते हुए साथ में खड़ी पुलिस
– फोटो : जलेसर में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता घायल गोवंश का उपचार कराते हुए साथ में खड़ी पुलिस

विस्तार


एटा के जलेसर नगर क्षेत्र स्थित मंडी समिति के पास रविवार को अराजक तत्वों ने गाय को धारदार हथियार से घायल कर दिया। इसकी जानकारी विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को हुई तो पशु चिकित्सकों को बुलाकर उपचार कराया। बाद में कान्हा गोशाला पहुंचाया गया।

Trending Videos

विश्व हिंदू परिषद ब्रज प्रांत अध्यक्ष अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि जलेसर में गोवंशों पर लगातार धारदार हथियारों से हमले किए जा रहे हैं। यह सातवीं घटना है। जिसमें गोवंश घायल अवस्था में पाया गया है। सूचना मिलने पर कार्यकर्ताओं को भेजा और चिकित्सकों की टीम बुलाकर उपचार कराया। घायल गाय को कान्हा गोशाला में छोड़ा गया है। कहा कि अफसोस की बात है कि गोवंशों पर लगातार हमले हो रहे हैं ओर उनको अधमरा करके छोड़ दिया जाता है। यह कोई साजिश है, जो अराजक तत्वों की ओर से की जा रही है।

नगर क्षेत्र में मुहर्रम वाले दिन भी धारदार हथियार से एक गाय का पैर काट दिया गया था। तब भी पुलिस के उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई थी। अगर गोवंशों के साथ क्रूरता का खेल नहीं रुका तो संगठन की ओर से कड़ा रुख अपनाया जाएगा और आंदोलन को बाध्य होना पड़ेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें