anger among BJP workers in Mainpuri due to youth making indecent comments on women MP and Prime Minister

युवक ने पीएम मोदी और कंगना रनौत पर की अभद्र टिप्पणी।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार


उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक गैर समुदाय के युवक ने देश के प्रधानमंत्री और सांसद चुनी गईं अभिनेत्री पर आपत्तिजनक पोस्ट की। जानकारी होने के बाद भाजपाइयों में आक्रोश व्याप्त हो गया। रविवार को थाने पहुंच कर पदाधिकारी व समर्थकों ने पोस्ट करने के बाद मुकदमा दर्ज करने और कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

मामला बरनाहल थाना क्षेत्र के बालाजी नगर का है। रविवार को भाजपा नेता ललित ठाकुर, रजत गौड़ कई अन्य कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचकर तहरीर दी। बताया कि कस्बा के बालाजी नगर निवासी एक गैर समुदाय के व्यक्ति ने सोशल मीडिया फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा सांसद कंगना रनौत को लेकर अपमानजनक बातें लिखीं हैं। पोस्ट के माध्यम से स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं को भी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दे रहा है। 

इस पोस्ट से भाजपा समर्थकों में आक्रोश व्याप्त है। आरोपी ने यह हरकत करके माहौल खराब करने की कोशिश की है। आरोपी के खिलाफ पुलिस मुकदमा दर्ज करने के साथ ही गिरफ्तार कर कार्रवाई करने की मांग की। शिकायत करने वालों में भाजपा नेता विक्रम सिंह, धर्मेंद्र माथुर, मोहम्मद आरिफ, धर्मेंद्र यादव, सचिन माथुर आदि लोग शामिल थे। थानाध्यक्ष सुखवीर का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *