Anger erupted over water crisis, GT Road was blocked

पानी की समस्या होने पर जाम लगाकर हंगामा करते लोग
– फोटो : संवाद

विस्तार


अलीगढ़ में नौरंगाबाद के मोहल्ले रामदयाल कूंचा और डिप्टीगंज में चार महीने से पानी के लिए परेशान लोगों का धैर्य 3 अगस्त को जवाब दे गया। गुस्साए लोगों ने जीटी रोड जाम कर दिया। महिलाओं ने नौरंगाबाद मंदिर के सामने सड़क पर मटके फोड़े। नगर निगम मुर्दाबाद के नारे लगाए। जाम खुलवाने पहुंची पुलिस और क्षेत्रीय लोगों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। सूचना पर पहुंचे कोल विधायक अनिल पाराशर और अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव को भी जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा। सुबह आठ बजे से दस बजे तक करीब दो घंटे तक हंगामा चलता रहा, जिससे यहां जाम लगा रहा। इसके बाद देर शाम यहां पेयजल आपूर्ति बहाल हो सकी।

Trending Videos

गांधीपार्क क्षेत्र के मोहल्ला रामदयाल कूंचा और डिप्टीगंज में पिछले चार महीने से घरों में पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। पानी की किल्लत से लोगों ने घरों की दीवारों पर मकान बिकाऊ है.. के पोस्टर चस्पा कर दिए हैं। दोनों इलाकों में लगभग 500 घर हैं, जो पानी के लिए तरस रहे हैं। इन लोगों का धैर्य जवाब दे गया। 

नौरंगाबाद जीटी रोड नौदेवी मंदिर के सामने पानी की समस्या होने पर लगे जाम में पहुचें विधायक अनिल पाराशर से नोकझोक करती महिला

3 अगस्त सुबह आठ बजे क्षेत्रीय लोगों ने नौरंगाबाद के नौदेवी मंदिर के सामने जीटी रोड पर जाम लगा दिया। महिलाओं ने मिट्टी के मटके फोड़कर नगर निगम के खिलाफ अपना आवाज बुलंद कर दी। सड़क पर लोगों के धरना देने से जीटी रोड पर वाहनों की लंबी कतार लगनी शुरू हो गई। छर्रा अड्डा पुल भी वाहन फंस गए। दुबे का पड़ाव तक वाहन जाम में फंस गए। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें