Anger in BSP, announcement of protest on 24th December

बसपा के जिला कार्यालय पर गृह मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन की रूपरेखा तैयारी की बैठक में शामिल पदाधि
– फोटो : बसपा के जिला कार्यालय पर गृह मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन की रूपरेखा तैयारी की बैठक में शामिल पदाधिकारी।

मैनपुरी। बहुजन समाज पार्टी के जिला कार्यालय पर शनिवार को बैठक हुई। इसमें पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने 24 दिसंबर को धरना-प्रदर्शन की रूपरेखा तय की।

Trending Videos

जिलाध्यक्ष मनीष सागर ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के निर्देश पर 24 दिसंबर को धरना-प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा डा. भीमराव आंबेडकर को लेकर की गई टिप्पणी पर विरोध दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले के बहुजन समाज के लोगों में आक्रोश है। गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग की जाएगी। मीटिंग में मंडल प्रभारी चंद्रशेखर, जिला प्रभारी राजेंद्र सोनी, सुनील वर्मा, नवलोक मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *