संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

Updated Tue, 18 Jun 2024 08:36 AM IST

Angered by father's scolding, young man commits suicide by consuming poison

मौत।
– फोटो : ANI

विस्तार


कासगंज के सोरोंजी कोतवाली क्षेत्र के गांव ठठेरपुर में पिता की डांट से क्षुब्ध युवक ने विषाक्त खा लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे उपचार के लिए अलीगढ़ ले जाते उसकी मौत हो गई। परिजन ने पुलिस काे सूचना दिए बिना युवक का अंतिम संस्कार कर दिया।

गांव ठठेरपुर निवासी युवक अर्पित सागर (20) पुत्र जय सिंह पढ़ाई में मेधावी था। वह प्रयागराज में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। कुछ दिन पूर्व ही वह घर आया था। रविवार को किसी बात पर पिता ने उसे डांट दिया था। इसके चलते उसने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके चलते उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए।

जहां चिकित्सक ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए गमगीन माहौल में लहरा गंगा किनारे उसका अंतिम संस्कार कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *