{“_id”:”6733b143859227ec740b5ce4″,”slug”:”angry-cmo-after-seeing-darkness-in-ultrasound-room-orai-news-c-224-1-ori1005-122083-2024-11-13″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: अल्ट्रासाउंड कक्ष में अंधेरा देख कर गुस्साए सीएमओ”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
उरई। सीएमओ डॉ.एनडी शर्मा ने मंगलवार की सुबह साढ़े नौ बजे जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। अल्ट्रासाउंड कक्ष में पर्याप्त रोशनी न होने पर नाराजगी जताते हुए रोशनी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान गैरहाजिर मिले स्टाफ का वेतन रोककर जवाब मांगा है।
सीएमओ के निरीक्षण के वक्त तक चिकित्सक ने तीन अल्ट्रासाउंड किए थे। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक रोगी के साथ उसकी निकट महिला रिश्तेदार अनिवार्य रूप से परीक्षण के समय मौजूद रहे। महिला के पति को साथ में रहने दिया जाए। इसके बाद आयुष्मान वार्ड तथा अन्य वार्डों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने निर्देशित किया कि सफाई व्यवस्था हर हाल में सुबह साढ़े सात बजे तक पूरी कर ली जाए। सफाई की निगरानी के लिए अधिकारी नामित किए जाए।
फिर उन्होंने वार्ड जाकर रोगियो से उपचार एवं भोजन आदि के बारे में जानकारी ली और प्रभारी सीएमएस डॉ. एनआर वर्मा, डॉ. एमके वर्मा व मेट्रन सुजाता मसीह को निर्देशित किया कि इलाज में किसी तरह की कोताही न बरती जाए। एसएनसीयू के निरीक्षण के दौरान पास में स्थापित लेक्टेशन मैनेजमेंट यूनिट (एलएमसी) की धीमी गति से हो रहे निर्माण पर नाराजगी जताते हुए कहा कि सभी उपकरण स्थापित कर 15 दिनों के भीतर यूनिट को क्रियाशील करना सुनिश्चित करें।
एसएनसीयू में तैनात चिकित्सक डॉ. प्रशांत राजपूत को निर्देशित किया कि सभी चिकित्सक एवं कर्मी समय से उपस्थिति रहें और रोस्टर बनाकर डयूटी लगाई जाए। ओपीडी के निरीक्षण में डॉ.गौहर फातिमा अंसारी का कक्ष खाली था। बताया गया कि वह अवकाश पर हैं। इस दौरान एनएचएम के लेखाकार सुशील कुमार, स्टाफ नर्स मुन्नी देवी, सफाई कर्मचारी माया समेत कई कर्मचारी गैरहाजिर मिले, इस पर उनका एक दिन का वेतन व मानदेय रोकने के निर्देश दिए।
