Animal attack in Ambedkarnagar.

– फोटो : amar ujala

विस्तार


अंबेडकरनगर जिले के अहिरौली थाना क्षेत्र के पियारेपुर गांव में बृहस्पतिवार देर रात जंगली जानवरों के झुंड ने अलग अलग घरों में हमला कर तीन लोगों को घायल कर दिया। ग्रामीणों ने एक जानवर को पीट कर मार डाला। कुछ ग्रामीण जानवरों को भेड़िया तो कुछ सियार बता रहे हैं।

Trending Videos

ग्रामीणों के अनुसार जानवरों ने हमला तब किया जब सब लोग घरों के अंदर और बाहर सो रहे। छप्पर में सो रहे रेहान (14) और निजामुद्दीन (25) के अलावा सलीम (12) जानवरों के हमले में घायल हो गए।

शोरगुल सुनकर ग्रामीण फौरन लाठी डंडा लेकर निकल पड़े। घेराबंदी कर एक को मार डाला जबकि अन्य भाग निकले। घायलों को एंबुलेंस से कटेहरी सीएचसी ले जाया गया है।

एसओ अहिरौली सुनील पांडेय ने बताया कि घायलों को भर्ती कराया गया है। जानवरों का हमला हुआ है। भेड़िया है या सियार, इसकी जानकारी कराई जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें