Animal remains found in Nagla Birkhu

अवशेषों को जमीन में दफनाती जेसीबी
– फोटो : संवाद

विस्तार


गोंडा थाना क्षेत्र के खैर-टेंटीगांव मार्ग पर गांव नगला बिरखू के निकट 13 सितंबर रात्रि कुछ लोगों ने संरक्षित पशु को काटने की घटना को अंजाम दिया। 14 सितंबर की सुबह ग्रामीणों को अवशेष पड़े मिले तो उन्होंने हंगामा कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए उन्हें किसी तरह शांत किया। 

Trending Videos

14 सितंबर सुबह ग्रामीण बारिश के चलते खेतों पर फसल की स्थिति देखने निकले थे। तभी उन्हें सड़क किनारे एकांत प्लॉट में चार-पांच संरक्षित पशुओं के अवशेष पड़े  दिखाई दिए। आसपास काफी खून भी बिखरा था। इस पर उन्होंने शोर मचा दिया। शोरशराबा सुन कर बड़ी संख्या में ग्रामीण आ पहुंचे। उन्होंने संरक्षित पशुओं को काटने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर सीओ इगलास राजीव द्विवेदी, थाना प्रभारी ईश्वर सिंह तोमर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पशु चिकित्सा टीम को भी मौके पर बुला लिया।  पशु अवशेषों के नमूने लेकर उन्हें जांच को प्रयोगशाला भेजा गया। अवशेषों को जेसीबी बुलवाकर जमीन में दफनाया गास। 

संरक्षित पशु काटन के लिए चुना एकांत स्थान

जिस स्थान पर आरोपियों ने संरक्षित पशु काटने की घटना को अंजाम दिया गया है, उस स्थान पर खेतों में प्लॉटिंग हो रही है। जो आबादी क्षेत्र से करीब 300 मीटर से अधिक दूरी पर स्थित है। मुख्य मार्ग से करीब 300 मीटर से अधिक दूरी परअंदर स्थित है। कुछ ही दूरी पर जनपद अलीगढ और मथुरा की सीमा है। जहां रात्रि में कोई आता जाता नहीं है। 

धर्मा भैया की तहरीर पर  अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इलाके में लगे सीसीटीवी की फुटेज की जांच कराई जा रही है। आरोपियों को जल्द पकड़ने के लिए दो टीमें गठित कर दी गई हैं।– राजीव द्विवेदी, सीओ इगलास



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *