{“_id”:”67840c7529ee2c509905e673″,”slug”:”ankit-won-the-mini-marathon-by-running-five-kilometers-in-12-minutes-orai-news-c-224-1-ori1005-124509-2025-01-13″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: 12 मिनट में पांच किलोमीटर दौड़कर अंकित ने जीती मिनी मैराथन”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

Ankit won the mini marathon by running five kilometers in 12 minutes

माधौगढ़ में मिनी मैराथन दौड़ में प्रतिभाग करते युवक। 
– फोटो : संवाद

माधौगढ़। स्वामी विवेकानंद जयंती पर महाराणा प्रताप जूनियर हाईस्कूल चितौरा से पांच किलोमीटर की मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें दबोह के अंकित सिंह ने 12 मिनट में दौड़ पूरी कर परचम फहराया।

Trending Videos

मैराथन दौड़ प्रतियोगिता को विधायक मूलचंद निरंजन ने झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में 110 युवकों ने भाग लिया। इसमें दबोह के अंकित सिंह ने पहला, लहार के सूर्य प्रकाश ने दूसरा व उरई के सत्यम पाल ने तीसरा स्थान पाया। जबकि बनारस के राहुल पाल चौथे और हरदोई के सूरज पाल पांचवें स्थान पर रहें। अतिथियों ने पांचों विजेताओं को नकद, शाल, स्मृति चिह्न के साथ प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।

विधायक मूलचंद निरंजन ने कहा कि ऐसे आयोजनों से गांवों के युवकों में प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का भाव जागता है, साथ ही कड़ी मेहनत कर युवकों में जीत हासिल करने का जज्बा बढ़ जाता हैं। जलशक्ति मंत्री के प्रतिनिधि अरविंद चौहान ने कहा कि प्रधानों को चाहिए कि गांवों में युवकों के लिए खेल के मैदान तैयार करें ताकि युवकों को खेल के प्रति रुझान बढ़े।

ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह व मोहित कुमार ने खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। कार्यक्रम आयोजक केटी तोमर ने अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रबल प्रताप सिंह, चेतना शर्मा, राघवेंद्र व्यास, शैलेंद्र सिंह, कौशलेंद्र सिंह, कमलापत कुशवाहा, रवींद्र हरौली, सुबोध मिश्रा, धीरेंद्र, राहुल,शत्रुघन सिंह आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *