पुलिस ने जिस युवती को बरामद किया, वो कस्टडी से भाग निकली। इस मामले में एसएसपी ने चौकी प्रभारी और महिला सिपाही को निलंबित कर दिया है।

up police
– फोटो : संवाद
विस्तार
मथुरा के राया थाने के अनोड़ा चौकी प्रभारी विजय सिंह यादव और एक महिला सिपाही पूनम को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है। दोनों पर कार्य में लापरवाही का आरोप है।
हाईवे थाना क्षेत्र का एक युवक राया थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को करीब छह माह पहले बहला-फुसलाकर ले गया था। इस संबंध में युवती के परिजनों की तहरीर पर राया थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने 26 जुलाई को युवती को बरामद किया था। तबीयत खराब होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था।
अस्पताल में महिला कांस्टेबल पूनम की ड्यूटी लगाई गई थी। 27 जुलाई को युवती पुलिस कस्टडी में जिला अस्पताल से भाग गई थी। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए चौकी प्रभारी और महिला सिपाही को निलंबित कर दिया गया है।
