संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

Updated Fri, 04 Oct 2024 10:05 AM IST

समाजवादी पार्टी के नेता वे पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव और उनके छोटे भाई जुगेंद्र सिंह यादव के खिलाफ दुष्कर्म का एक और मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोप है कि सपा नेता भाइयों ने नौकरी के बहाने बुलाकर पीड़िता से दुष्कर्म किया। 


Another report of rape on Jugendra and Rameshwar Singh

सपा नेता जुगेंद्र सिंह यादव और रामेश्वर सिंह यादव
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


एटा के थाना कोतवाली नगर में सपा नेता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव और उनके भाई पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह पर दुष्कर्म की एक और रिपोर्ट दर्ज की गई है। नौकरी के बहाने बुलाकर महिला से दुष्कर्म करने का आरोप है।

Trending Videos

थाना कोतवाली नगर में एक महिला ने बताया कि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव ने 4 जनवरी 2015 को जीटी रोड स्थित फार्म हाउस पर बुलाया। सुबह लगभग 8 जब वह वहां पहुंच गई तो जुगेंद्र सिंह भी पीछे से पहुंचे और उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद अलीगंज के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव पहुंचे और उन्होंने भी दुष्कर्म किया।

उन्होंने बताया कि हाथ पैर दुपट्टे से बांध दिए और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इनके जाने के बाद किसी तरह से वह कमरे से निकलकर नीचे आई तो वहां इनके परिवार के प्रमोद यादव और सुबोध यादव खड़े हुए थे।

जब उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी इनको दी। तो दोनों आग बबूला हो गए और गालियां देने लगे। इतना ही नहीं बुरी तरह से पीटते हुए कपड़े फाड़ दिए। किसी तरह से बचकर मैं अपने घर पहुंची। तब से लगातार भय के कारण मैं रिपोर्ट दर्ज नहीं करा पाई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *