{“_id”:”67a8d1a5320993ca0700d48e”,”slug”:”anurag-thakur-said-kejriwal-had-planned-to-defeat-many-aap-leaders-due-to-these-reasons-the-party-lost-2025-02-09″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”अनुराग ठाकुर बोले: केजरीवाल ने रचा था कई आप नेताओं को हराने का प्लान, इन वजहों से हुई पार्टी की हार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
अनुराग ठाकुर ने लगाए केजरीवाल पर आरोप। – फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की शानदार जीत के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुराग ठाकुर ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने केजरीवाल पर अपनी ही पार्टी के संस्थापकों को निपटाने का गंभीर आरोप लगाया। अनुराग ने कहा कि इस चुनाव के जरिए भी केजरीवाल दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना समेत कई प्रमुख नेताओं को हराने तानाबाना बुना था, लेकिन वह फेल साबित हुए हैं और दूसरों को निपटाने के चक्कर में खुद निपट गए। उन्होंने दिल्ली की जीत का श्रेय पीएम मोदी को देते हुए कहा कि दिल्ली की जनता ने झूठ की गारंटी देने वालों को बाहर कर पीएम मोदी की गारंटी पर भरोसा जताया है।
Trending Videos
महाकुंभ में स्नान के बाद राजधानी पहुंचे अनुराग रविवार को भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पार्टी की करारी हार के बाद भी अपनी जीत आतिशी का नृत्य करना यही बता रहा है कि केजरीवाल के हारने से वह इसलिए खुश थीं कि उनको निपटाने के चक्कर में खुद निपट गए। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने चुनाव में भी किसी पोस्टर पर आतिशी की फोटो नहीं लगने दी थी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जितना दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को हराकर खुश है, उतनी ही खुशी आतिशी को भी हुई होगी।
आम आदमी पार्टी की हार के कारणों से जुड़े सवाल पर अनुराग ने कहा कि केजरीवाल को लेकर दिल्ली की जनता का नजरिया साफ हो गया था। भ्रष्टाचार खत्म करने की बात करने वाले केजरीवाल पर खुद भ्रष्टाचार के आरोप हैं। जनता ने देखा कि कैसे वह जेल जाने के बाद भी सत्ता नहीं छोड़ना चाहते थे। जब सुप्रीम कोर्ट का आदेश आया तब उन्होंने कुर्सी छोड़ी। जनता ने देखा कि वह किस कदर सत्ता के लोभी हैं। आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली के लिए आपदा ही बन गई थी। केजरीवाल खुद मुख्यमंत्री बन नहीं सकते थे। वह किसी और को बनाना नहीं चाहते थे। इसलिए उन्होंने पार्टी में शुरुआत से जुड़े रहे लोगों को हरवाने का प्लान तैयार किया। लेकिन वह खुद भी हार गए। आप के भीतर राजनीति सिर चढ़कर बोल रही थी। जनता ने मोदी की विकास की राजनीति में भरोसा जताया है।