anuual ceremony of st mary Church

आगरा के प्रतापपुरा स्थित सेंट मेरी चर्च में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया है। पांचवें दिन विशेष प्रार्थना सभा एवं मुख्य पूजा का संचालन फादर आशीष ने किया। उन्होंने कहा कि आज लोग आपस में भाईचारे से नहीं बंध पा रहे हैं क्योंकि वे ईश्वर से दूर होते जा रहे हैं। पूरी प्रार्थना सभा के दौरान वातावरण भक्तिमय बना रहा। भजनों और स्तुति गीतों के सामूहिक गायन में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने भावपूर्ण सहभागिता की। इस अवसर पर फादर जोसेफ डाबरे, फादर जॉन एवं फादर अजय ने भी विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का संचालन करते हुए श्रद्धालुओं को विशेष आशीर्वाद प्रदान किया। क्रिश्चियन समाज सेवा सोसाइटी के अध्यक्ष डेनिस सिल्वेरा ने बताया कि वार्षिकोत्सव के अंतर्गत छठवें दिन की प्रार्थना सभा शाम छह बजे होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *