www.a2znewsup.com

जिला क्राईम रिपोर्टर जालौन पर्वत सिंह बादल ✍️

(उरई जालौन) उरई; 28/01/24 रविवार को जिला जालौन कांग्रेस कमेटी शहीद भवन अजनारी रोड़ रामनगर उरई में जिला स्तरीय संवाद एवं कार्यशाला के अलावा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मात्र 4 दर्जन भी नेता और कार्यकर्ता नहीं जुट सके।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महासचिव एवं जनपद प्रभारी राहुल रिछारिया के अलावा प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिवनारायण सिंह मौजूद रहे।कार्यक्रम संचालन शहर अध्यक्ष / जिलाध्यक्ष रेहान सिददीकी ने किया।
इस दौरान कांग्रेस नेता अमित पांडेय उसरगांव एवं करन श्रीवास, सेवादल जिलाध्यक्ष धीरेंद्र शुक्ला अन्य नेताओं ने कहा कि संगठन हित पार्टी का समर्थक हो उसे जिलाध्यक्ष बनाया जाये।संगठन कमजोर होगा तो पार्टी को कभी मजबूत नहीं किया जा सकता है। इस लिए लोकसभा चुनाव नजदीक है ऐसी स्थिति में संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाया जाये।इस मौके पर अनुज मिश्रा, राजेन्द्र प्रजापति भागे पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष, शब्बीर भाई, अशोक द्विवेदी, धीरेन्द्र शुक्ला सेवादल अध्यक्ष, सभासद माताप्रसाद अहिरवार, भुवन त्रिपाठी, पूर्व विधायक कालपी प्रतिनिधि सुरेन्द्र सिंह सरसेला, गुलाब खान, राजकुमार वर्मा पिपरायां आदि मौजूद रहे।इस मौके शहर अध्यक्ष एवं प्रभारी जिलाध्यक्ष रेहान सिददीकी ने कहा कि 30 जनवरी को राहुल गांधी की न्याय यात्रा का समापन कोतवाली के सामने गांधी चबूतरा होगा।इस दौरान मैराज सिददीकी एडवोकेट,
राजीव नारायण मिश्रा पूर्व जिलाध्यक्ष, चौ. श्याम सुन्दर पूर्व जिलाध्यक्ष, फैजानुल हक, अयूब अंसारी आदि उपस्थित रहे।

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

A2Z NEWS UP Parvat singh badal (Bureau Chief) Jalaun ✍🏻 खबर वहीं जों सत्य हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *