{“_id”:”6784127059f55ce46b0e0a65″,”slug”:”appeal-to-dm-to-get-possession-of-the-house-shravasti-news-c-104-1-srv1004-108836-2025-01-13″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Lucknow News: डीएम से मकान पर कब्जा दिलाने की गुहार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 13 Jan 2025 12:35 AM IST

श्रावस्ती। भिनगा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भिनगा नगर के ही मोहल्ला केशवनगर निवासी जमाल अहमद ने शनिवार डीएम अजय कुमार द्विवेदी को शिकायती पत्र दिया है। जिसमें पीड़ित ने कहा है कि नगर की ही हलीमा ने उसे अपना मकान वसीयत किया था जिस पर मोहल्ले के कुछ लोग कब्जा जमाए हैं। इसका विरोध करने पर विपक्षी मारपीट पर आमादा हो जाते हैं। ऐसे में पीड़ित ने डीएम से हस्तक्षेप कर वसीयत के अनुसार मकान पर कब्जा दिलाने की मांग की है।
कार की टक्कर में बाइकसवार तीन घायल
श्रावस्ती। नवीन मॉडर्न थाना कटरा के ग्राम भटपुरवा के निकट शनिवार देर शाम एक तेज रफ्तार कार सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। घटना में बाइक सवार बहराइच जिले के थाना विशेश्वरगंज अंतर्गत ग्राम तिलकपुर निवासी नंद कुमार, उसका रिश्तेदार अमृत लाल व विवेक चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए। यह तीनों लोग एक ही बाइक से रिहरवा बाजार जा रहे थे। आसपास मौजूद लोगों ने एंबुलेंस से घायलों को इकौना सीएचसी पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने हालत में सुधार न होने पर अमृतलाल व नंद कुमार को बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। विवेक चौहान को इलाज के बाद घर भेज दिया गया है।
