संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय द्वारा युवाओं को कृषि क्षेत्र के नवाचार और आधुनिक कृषि तकनीक का ज्ञान देने के लिए सात प्रमाणपत्र कोर्स शुरू किए गए हैं। इन कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि विश्वविद्यालय ने जारी कर दी है।
विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अशोक कुमार सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय में तीन माह के प्रमाणपत्र कोर्स शुरू किए जा रहे हैं। मशरूम उत्पादन एवं प्रसंस्करण कोर्स में प्रवेश के लिए फोन नंबर 9794812546, फसल सुरक्षा और पौध स्वास्थ्य प्रबंधन कोर्स में प्रवेश के लिए फोन नंबर 9983936683, बीज उत्पादन प्रौद्योगिकी एवं बीज प्रमाणीकरण कोर्स के लिए फोन नंबर 8839556957, सब्जियों की संरक्षित खेती कोर्स में प्रवेश के लिए फोन नंबर 9881303443, सुदूर संवेदन एवं भौगोलिक सूचना प्रणाली कोर्स में प्रवेश के लिए फोन नंबर 9785879797 व हाईटेक वानिकी नर्सरी प्रबंधन कोर्स में प्रवेश के लिए 9408851285 पर संपर्क कर सकते हैं। इन कोर्स में प्रवेश आवेदन एक अगस्त से किए जा सकते हैं। वहीं, 15 सितंबर से गार्डनिंग एवं सजावटी बागवानी नर्सरी प्रबंधन कोर्स के लिए आवेदन शुरू होंगे। इस कोर्स में प्रवेश के लिए फोन नंबर 8817641992 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा, पंजीकरण के लिए विवि की वेबसाइट https://rlbcau.ac.in/certificate.php पर भी जा सकते हैं। इन कोर्स में प्रवेश के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास निर्धारित की गई है। सामान्य जाती के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये और अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के आवेदकोें के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है। पाठ्यक्रम की फीस पांच हजार रुपये निर्धारित की गई है।
