संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 20 Oct 2024 06:15 PM IST
{“_id”:”6714fb4dbf154e4369038521″,”slug”:”application-date-for-executive-mba-extended-to-30th-october-lucknow-news-c-13-1-lko1020-921209-2024-10-20″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Lucknow News: एग्जीक्यूटिव एमबीए के लिए आवेदन की तिथि बढ़कर हुई 30 अक्तूबर”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 20 Oct 2024 06:15 PM IST

लखनऊ विश्वविद्यालय में पहली बार शुरू हुए एग्जीक्यूटिव एमबीए कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी विवि की वेबसाइट की मदद से अब 30 अक्तूबर तक आवेदन कर सकेंगे।
नौकरीपेशा लोगों के लिए यह कोर्स शुरू किया है। प्रबंधन संकाय की डीन प्रो. संगीता साहू ने बताया कि यह दो वर्षीय डिग्री कोर्स यूजीसी के तहत संचालित होगा। इसमें 60 फीसदी कक्षाएं ऑफलाइन व 40 फीसदी ऑनलाइन होंगी। ऑफलाइन कक्षाएं वीकेंड में रखी जाएंगी। कोर्स की फीस प्रतिवर्ष 99,800 रुपये तय की गई है।