
लोन में घपला
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में कोटक महिंद्रा बैंक संजय प्लेस के प्रबंधक, होम लोन मैनेजर व अन्य बैंककर्मियों के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराने के लिए कोर्ट में प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया गया है। सीजेएम सुधा यादव ने सुनवाई के लिए 22 फरवरी की तारीख नियत कर दी।
शाहगंज निवासी राजीव शर्मा ने अधिवक्ता एके मंगल के माध्यम से आरोप लगाया है कि उन्होंने कोटक महिंद्रा बैंक संजय प्लेस में अपनी पत्नी शीतल शर्मा के नाम पर लोन लेने के लिए आवेदन किया था। 18.50 लाख रुपये का लोन स्वीकृत हुआ।
बैंक फाइल देखने पर हुई जानकारी
आरोप है कि बैंक प्रबंधक और अन्य कर्मचारियों ने 26 फरवरी 2022 को धोखाधड़ी कर लोन स्वीकृति पत्र पर पत्नी के फर्जी हस्ताक्षर कर लिए। 1 मार्च 2022 को ड्राफ्ट बनाकर बैंक मैनेजर ने अपने पास रख लिया। 2 अप्रैल 2022 को ड्राफ्ट दिया। 20 नवंबर 2023 को बैंक में फाइल देखने पर उन्हें ये जानकारी हुई। शिकायत पर बैंक प्रबंधक ने अभद्रता कर बैंक से बाहर निकाल दिया।
