संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Thu, 08 Aug 2024 03:40 AM IST

Applications for national income and merit based scholarship started

Trending Videos



कासगंज। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना के आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सफल परीक्षार्थी को कक्षा नौ से 12 तक शिक्षा ग्रहण करने पर प्रत्येक वर्ष 12 हजार रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी। शैक्षिक सत्र 2024-25 में किसी भी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त अथवा परिषदीय स्कूल में कक्षा आठ में अध्ययनरत छात्र- छात्राएं आवेदन कर सकेंगे।छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन पांच सितंबर तक किए जा सकेंगे। आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन पूर्ण करनी होगी। परीक्षा के लिए कोई आवेदन शुल्क जमा नहीं करना होगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद परीक्षा 10 नवंबर को जिले के निर्धारित परीक्षा केंद्र पर आयोजित होगी। छात्रवृत्ति योजना में भाग लेने के लिए आवेदक विद्यार्थी कक्षा सात की परीक्षा न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। एससी व एसटी वर्ग के आवेदकों को पांच प्रतिशत अंकों की छूट मिलेगी। उनके अभिभावकों की सभी स्रोतों से वार्षिक आय साढ़े तीन लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। विद्यार्थी छात्रवृत्ति योजना में आवेदन के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, राजकीय आवासीय विद्यालय, सैनिक स्कूल व प्राइवेट विद्यालयों के विद्यार्थी इसके लिए आवेदन के पात्र नहीं माने जाएंगे।

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *