लखनऊ। प्रदेश के आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण देने के लिए उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय की ओर से अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षकों के आवेदन मांगे गए है। डेढ़ लाख रुपये प्रतिमाह मानदेय वाले इन प्रशिक्षकों के आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल निर्धारित की गई है। मिली अनुसार फुटबॉल, बॉक्सिंग, क्रिकेट, जूडो में पुरुष प्रशिक्षक और हैंडबाल में महिला और हॉकी, वॉलीबाल, तैराकी, जिम्नास्टिक, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, टेबल टेनस, बॉस्केटबाल, कबड्डी और कुश्ती में पुरुष व महिला दोनों में ही मानदेय प्रशिक्षकों पर तैनाती की जानी है। प्रशिक्षक पद के लिए वही खिलाड़ी आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स या वर्ल्ड कपया वर्ल्ड चैंपियनशिप (चार वर्ष में होने वाली) में प्रतिभाग किया हो। इसके अतिरिक्त पद्मश्री, खेल रत्न, अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य या ध्यानचंद अवाॅर्ड से सम्मानित खिलाड़ी अथवा भारतीय टीम को इन अंतरराष्ट्रीय स्तरों पर प्रशिक्षित करने वाले भी आवेदन कर सकते हैं।


Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें