संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 08 Mar 2026 02:24 AM IST

{“_id”:”69ac907b72fbba8c84086ad5″,”slug”:”apply-for-affiliation-and-admission-to-ayurveda-gurukulam-by-april-15-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1634632-2026-03-08″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Lucknow News: आयुर्वेद गुरुकुलम् की संबद्धता व प्रवेश के लिए 15 अप्रैल तक करें आवेदन”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 08 Mar 2026 02:24 AM IST

लखनऊ। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आयुर्वेद गुरुकुलम् योजना के तहत संस्थानों की संबद्धता के लिए दिशा निर्देश जारी किया है। जारी अधिसूचना के अनुसार, इच्छुक संस्थान अब 15 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। जो संस्थान आयुर्वेद गुरुकुलम् पद्धति के तहत संबद्धता प्राप्त करना चाहते हैं, उन्हें इन बातों का ध्यान रखना होगा। आवेदन केवल विश्वविद्यालय की ओर से तय प्रारूप में ही लिए जाएंगे। सभी आवश्यक वैधानिक और शैक्षणिक दस्तावेजों का संलग्न करना अनिवार्य है। निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान समयावधि के भीतर करना होगा। सभी आवेदन विवि के प्रचलित विनियमों एवं दिशा-निर्देशों के अधीन होंगे। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।