{“_id”:”6763219cf680b7e4a90eda85″,”slug”:”archaeological-department-team-reached-garhwal-mound-demarcated-it-mathura-news-c-29-1-mtr1013-331034-2024-12-19″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: गढ़वाल टीले के बुहरेंगे दिन, पुरातत्व विभाग की टीम ने किया सीमांकन; अतिक्रमण से होगी मुक्त”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
मथुरा। सौंख में गढ़वाल टीले की चारों दिशाओं की पैमाइश करती पुरातत्व और राजस्व विभाग की टीम। – फोटो : mathura
विस्तार
मथुरा के सौंख कस्बे के ऐतिहासिक गढ़वाल टीले के दिन बहुरने वाले हैं। टीले का सीमांकन कर चारों ओर चहारदीवारी बनवाई जाएगी। टीले के चारों ओर हो रहे अतिक्रमण को हटवाया जाएगा।
Trending Videos
मंगलवार को पुरातत्व विभाग की निदेशक रेनू द्विवेदी के आदेश पर पुरातत्व और राजस्व विभाग की टीम टीला स्थित मैदान पर पहुंची। संयुक्त टीम में शामिल अधिकारियों ने टीले का निरीक्षण किया। इसके बाद चारों ओर की पैमाइश कर सीमांकन किया। चारों दिशाओं की सीमाओं के बिंदु निर्धारित किए गए।
पुरातत्व विभाग, इकाई आगरा के प्रभारी अधिकारी डॉ. राजीव कुमार त्रिवेदी ने बताया कि प्रदेश शासन द्वारा गढ़वाल टीले के अनुक्षण कार्य के लिए प्रस्ताव मांगा गया है। टीले से अतिक्रमण को हटाया जाएगा। यहां स्मारक और भवन का निर्माण कराया जाएगा। यहां से प्राप्त प्राचीन धरोहर को यहीं शिफ्ट किया जाएगा।
इस दौरान अंकेक्षण अधिकारी राम विनय, पुरातत्व अभियंता प्रदीप, सर्वेयर अनिल, मानचित्रकार सुशील चतुर्वेदी, स्मारक मित्र तिलक सिंह कुंतल, राजस्व निरीक्षक सतीश चंद, लेखपाल ओमवीर सिंह चाहर, कमलेश पाली, शिवचरण, विजेंद्र सिंह, राम कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।