Arman was first in the race and Akash was first in shot put

पीएमश्री उच्च प्राथमिक विद्यालय जमुनहा में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्राएं

तुलसीपुर (श्रावस्ती)। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल की ओर से रविवार को पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय जमुनहा में ग्रामीण खेल लीग का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं कराई गई। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

Trending Videos

पीएमश्री उच्च प्राथमिक विद्यालय में आयोजित ग्रामीण खेल लीग का शुभारंभ क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अतुल कुमार व जिला पंचायत सदस्य हरीश जायसवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस दौरान 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में अशरफ अहमद व बालिका वर्ग में अंजना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में शिव शांत व बालिका वर्ग में साहिबा को प्रथम स्थान मिला।

400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में शिव शांत व बालिका वर्ग में शुभा देवी प्रथम स्थान पर रहीं। 800 मीटर दौड़ बालक वर्ग में अरमान अहमद को प्रथम स्थान मिला। जबकि बालिका वर्ग में सपना अव्वल रहीं। कबड्डी प्रतियोगिता के बालक व बालिका वर्ग में जमुनहा बाजार की टीम विजेता रही। लंबी कूद में शिव शांत को प्रथम स्थान मिला। गोला फेंक में आकाश गौतम प्रथम स्थान पर रहे। वॉलीबॉल में हरिहरपुर महाराज नगर की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सहदेव प्रसाद, वीरेंद्र प्रताप सिंह, रूपेन्द्र प्रताप सिंह, अभय कुमार गुप्ता, वीरेन्द्र मौर्य, पवन वर्मा, दुर्गेश पाठक सहित अन्य मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *