army officer died by drowning in Ganga who on leave in Agra He had gone to get Kaavad to fulfill vow

गंगा नदी। (फाइल)
– फोटो : संवाद

विस्तार


उत्तर प्रदेश के आगरा में फौज से छुट्टी लेकर कासगंज में कांवड़ लेने गए सैन्य कर्मी की गंगा में डूब गए। गोताखोरों ने गंभीर हालत में बाहर निकाला। परिजन मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

Trending Videos

लोहामंडी थाना क्षेत्र के गोकुलपुरा टीले के रहने वाले कैलाश चंद्र शर्मा जैसलमेर में तैनात थे। भाई कन्हैया शर्मा ने बताया कि कैलाश चंद्र छह भाइयों में तीसरे नंबर के थे। परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। कांवड़ चढ़ाने की मन्नत के लिए घर आए थे। रविवार को कांवड़ में गंगाजल लेने सोरों के कछला घाट गए थे।

रात 8:30 बजे के करीब उन्होंने परिवार से वीडियो कॉल पर बात की थी। गंगा स्नान करते हुए फोटो भेजी। इसके कुछ देर बाद ही उनके डूबने की जानकारी मिली। परिजन मौके पर पहुंचे और मिलिट्री अस्पताल ले गए, वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *