{“_id”:”66d0ecde464e0414100f7da4″,”slug”:”arrested-for-taking-an-innocent-child-home-and-doing-obscene-acts-orai-news-c-224-1-ori1001-119046-2024-08-30″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: मासूम को घर ले जाकर अश्लील हरकतें करने पर गिरफ्तार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Fri, 30 Aug 2024 03:19 AM IST

आटा। घर के बाहर खेल रही मासूम को बहलाकर घर ले गए युवक ने अश्लील हरकतें कीं। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने थाना पुलिस को तहरीर दी। बताया कि बुधवार को उसकी बेटी (5) घर के बाहर खेल रही थी, तभी गांव सूरज आया और बच्ची अपने घर ले गया। इसके बाद उसके कपड़े उतारकर अश्लील हरकतें करने लगा। मासूम के चिल्लाने पर अन्य बच्चों ने अपने परिजनों को बुला लिया। जिस पर लोगों को आता देख आरोपी मौके से भाग गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ डॉ. देवेंद्र पचौरी ने बताया कि तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। (संवाद)
